Fire In Kanpur: चलती कार में लगी आग… उठने लगी ऊंची-ऊंची लपटें, चालक गाड़ी से कूदा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
कानपुर के टाटमिल की ओर जा रही कार में आग लग गई।
कानपुर में घंटाघर से टाटमिल की ओर आ रही कार में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की उठती लपटे देख कार चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई।
कानपुर, अमृत विचार। शुक्रवार रात घंटाघर से टाटमिल की ओर आ रही कार में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की उठती लपटे देख कार चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। चलती कार में आग लगने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
औरैया निवासी सौरभ भदौरिया शुक्रवार को निजी काम से घंटाघर आए हुए थे। शुक्रवार रात सौरभ घंटाघर से टाटमिल चौराहे की ओर जा रहे थे। टाटमिल चौराहे के पास अचानक कार के इंजन में शार्ट-सर्किट होने से कार में आग लग गई।
कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी जद में ले लिया। चलती कार में आग लगने से सौरभ ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने से टाटमिल चौराहे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
