बरेली: गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो भाइयों को किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक को दबंगों की गाली-गलौज का विरोध करना भारी पड़ गया। उन लोगों ने युवक व उसके भाई को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

थाना सुभाष नगर क्षेत्र के चौबारी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय राम सिंह ने बताया कि उन्होंने महेशपुर फाटक के पास अपना मकान बनवाया है। जिसको लेकर उसके पड़ोस के रहने वाले सोनू, प्रमोद और उसके साथ गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह और उनके भाई प्रेम सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: चलती ट्रेन में चढ़ने का किया प्रयास, यात्री गंभीर रूप से घायल

 

संबंधित समाचार