हल्द्वानी: रिटायर दरोगा के घर चोरी की रिपोर्ट दर्ज, चोर नहीं तलाश सकी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सेवानिवृत्त दरोगा के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन चोर अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पुलिस का दावा है कि चोर जल्द मय माल गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। 

उदयलालपुर कुसुमखेड़ा मुखानी निवासी सेवानिवृत्त दरोगा बसंत कुमार पांडे यहां पत्नी के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा प्राइवेट नौकरी और छोटा बेटा हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। बसंत बीती 23 जुलाई को नंदा देवी मेला देखने नैनीताल गए थे और वहीं छोटे बेटे के घर रुक गए।

घटना की भनक 27 सितंबर को पड़ोसी सोनू को लगी। 29 सितंबर को पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की। चोरों ने सीसीटीवी की डीवीआर तोड़ कर पानी की बाल्टी में डाल दी और घर से सोने-चांदी के करीब 35 तोला जेवर, 10 हजार रुपये के साथ मंदिर से भी माल उड़ा दिया था। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि पुलिस खुलासे के करीब है और जल्द ही चोरी का माल और चोर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म