मुरादाबाद: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा
मुरादाबाद, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को रामपुर में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहां से लौटते समय वह मूंढापांडे हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं महापौर विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, पार्षद सुरेंद्र विश्नोई आदि ने उनसे मुलाकात की।
उप मुख्यमंत्री ने सभी से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जुटने को कहा। महापौर ने नगर निगम के कार्यों की प्रगति की जानकारी उप मुख्यमंत्री को दी। जिस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी विकास है।
उप मुख्यमंत्री ने पार्टी के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के क्रम में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने में सभी से सहभागिता करने के लिए कहा। इस दौरान मीडिया प्रभारी रचित गुप्ता, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : 1 अक्टूबर से बैंकों और वित्तीय लेनदेन के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जानिए...
