संभल: फाइनेंस कंपनी का मैनेजर 8.6 लाख रुपये लेकर फरार, रिपोर्ट
बबराला, (संभल) अमृत विचार। फाइनेंस कंपनी का मैनेजर 8.60 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद कंपनी ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ गुन्नौर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नारायणा विहार दिल्ली की फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड का बबराला की लेखपाल कॉलोनी में ऑफिस है। कंपनी के एरिया मैनेजर हेमराज ने पुलिस को बताया कि बरेली के सुरेश शर्मा नगर निवासी वैभव भटनागर ब्रांच मैनेजर था।
वह ऑफिस के पास ही किराये के मकान में पत्नी सहित रह रहा था। 5 सितंबर को ब्रांच आफिस बंद करते समय वैभव कंपनी का 8,59,800 रुपया कमरे पर ले गया। लेकिन अगले दिन आफिस नहीं पहुंचा और फोन स्विच ऑफ करके फरार हो गया। एरिया मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें:- प्यार में तीन बच्चों की मां ने लांघी सरहद: प्रेमी से मिलने दिलरुबा बांग्लादेश से पहुंची श्रावस्ती, जानें फिर क्या हुआ
