आज का इतिहास: आज ही के दिन भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई 

आज का इतिहास: आज ही के दिन भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई 

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 
1847- प्रख्यात समाजसेविका, लेखिका एवं स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट का जन्म हुआ। 
1854 - भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी। 
1895 - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ का जन्म हुआ 
1919 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ। 
1919- हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी। 
1924-अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टन का जन्म हुआ। 
1949- चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई। 
1949 - जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा। 
1953- आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
1960 - नाइज़ीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ। 
1967 - भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई। 
1978 - लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया। 
1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन। 
1998 - श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु। 
2001- जानेमाने राजनीतित्र, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्रनाथ द्विवेदी का निधन हआ 
2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न। 
2002 - एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। 
2003 - नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया। 
2004 - इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी। 
2005 - इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु। 
2006 - इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया। 
2007 - जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की। 
2008- आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया। 
2015- ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत। 

 

Post Comment

Comment List