प्रयागराज पुलिस ने एनकाउंटर में शातिर लुटेरे को दबोचा, गोली लगने से हुआ घायल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। झूंसी इलाके में रविवार को पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान लुटेरा घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं।

शिवकुटी थाना क्षेत्र निवासी विजय सरोज लूट के कई मुकदमों में काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कई थानों में दर्जन भर से अधिक मुकदमें हैं। किये गये थे। रविवार को पुलिस को सूचना मिली की शातिर बदमाश झूंसी में छिपा हुआ है। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा है। पुलिस ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस दौरान फायरिंग में वह घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से लूट के जेवरात, असलहा और बाइक बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में दीवार को लेकर विवाद में फायरिंग, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

संबंधित समाचार