राजकुमार संतोषी के साथ फिर काम करेंगे सनी देओल! सिल्वर स्क्रीन पर मचाएंगे गदर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, फिल्मकार राजकुमार संतोषी के साथ फिर से काम करते नजर आ सकते हैं। सनी देओल ने राजकुमार संतोषी के साथ घायल, घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। चर्चा है कि राजकुमार संतोषी के साथ सनी फिर काम करने जा रहे है।

 बताया जा रहा है कि यह फिल्म लोकप्रिय पंजाबी नाटक जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई पर आधारित होगी। यह घटना 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के आसपास की है। इसकी कहानी एक मुस्लिम परिवार के बारे में है जो लखनऊ से लाहौर चला जाता है। वहां उन्हें शहर से भाग रहे एक हिंदू परिवार द्वारा छोड़ी गई एक बड़ी हवेली में आश्रय मिलता है।ड्रामा तब शुरू होता है जब बड़े महल जैसे घर में रहने वाली एक बूढ़ी हिंदू महिला प्रॉपर्टी छोड़ने से मना कर देती है। 

https://www.instagram.com/iamsunnydeol?img_index=2

बताया जा रहा है कि लेखक वहाजत, राजकुमार संतोषी के साथ फिल्म की पटकथा लिखेंगे। यदि सबकुछ सही रहा तो सनी देओल और राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी फिर से सिल्वर स्क्रीन पर गदर मचा सकती है।

ये भी पढे़ं : VIDEO : फिल्म 'जवान' का नया गाना 'Aararaari Raaro' रिलीज, शाहरुख खान ने लिखा इमोशनल पोस्ट

संबंधित समाचार