VIDEO : फिल्म 'जवान' का नया गाना 'Aararaari Raaro' रिलीज, शाहरुख खान ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'जवान' का नया गाना आरारारी रारो रिलीज हो गया है। एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' 07 सितंबर को प्रदर्शित हुई थी। फिल्म जवान ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। इसी बीच अब फिल्म जवान का एक नया गाना रिलीज किया गया है, जिसका वीडियो शाहरुख ने शेयर किया है।

इस नए गाने का नाम आरारारी रारो है। गाने में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं, जो फिल्म में शाहरूख की मां की भूमिका में हैं।इस गाने में दीपिका पादुकोण जेल के अंदर दिखाई दे रही हैं। गाने में वह दिल टूटने से लेकर, सभी का दिल जीतने तक एक मजबूत गर्भवती महिला के रूप में दिखाई देती हैं। जेल के लोग प्रेग्नेंसी के खास दिनों में अपने-अपने तरीके से दीपिका की मदद करते हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ ही जेल में उनकी गोद भराई की व्यवस्था भी की जाती है।

इस वीडियो को शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है। शाहरुख ने लिखा 'मां हमें चलना सिखाती है। फिर एक दिन हम दौड़ने लगते हैं, पर मां फिर भी वही खड़ी रहती है। देखने कि यदि हम कहीं लड़खड़ाए तो वो फिर से आ जाएगी हमारा हाथ पकड़ने। किसी ने सही ही कहा है कि मैंने जन्नत तो नहीं देखी मां देखी है।यह गाना याद दिलाता है कि चाहे कुछ भी हो, एक मां हमेशा किसी न किसी तरह से आपका समर्थन और मार्गदर्शन करने के लिए आपके साथ रहेगी। मैंने इसका अनुभव किया है। व्यक्तिगत रूप से मेरे जीवन में। हमारी मां के प्यार से अधिक शक्तिशाली कुछ भी नहीं है।

गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : 'बिग बॉस 16' फेम अर्चना गौतम संग कांग्रेस दफ्तर के बाहर हुई धक्का-मुक्की, खींचे बाल...देखें VIDEO

 

संबंधित समाचार