अयोध्या : राममंदिर के लिए हुए संघर्षों को बताएगी विहिप की शौर्य यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। विहिप की शौर्य यात्रा कई जिलों से होते हुए 9 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेगी। इससे पहले जनपद में 7 से 9 अक्टूबर के बीच शौर्य यात्राएं निकाली जाएगी। विहिप की युवा शाखा बजरंग दल द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर इन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के विश्राम स्थल पर राम मंदिर को लेकर हुए संघर्ष की गाथा से आम जन को अवगत कराया जाएगा। जिसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपी गयी है। 

बजरंग दल संयोजक मनीष पांडे ने बताया कि कटरा कुटी धाम गोंडा से शनिवार को यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। यह यात्रा कई जिलों से होते हुए 9 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेगी। यहां 7 से 9 अक्टूबर के मध्य न्याय पंचायत स्तर पर कई यात्राएं निकाली जाएगी। एक यात्रा में करीब 50 कार्यकर्ताओं की टीम रहेगी। जिले की सभी यात्राएं 9 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचने वाली यात्रा से जुड़ जाएगी। 9 अक्टूबर को यह यात्रा अम्बेडकरनगर के रास्ते काशी के लिए चली जाएगी।

उन्होंने बताया कि नेतृत्व के निर्देश पर यात्रा के दौरान लोगों को अवगत कराया जा रहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या आने की बजाय लोग अपने गांव के मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन करें। यहां विशेष पूजन के आयोजन के साथ दीपक जलाकर एक दूसरे से खुशियां साझा करें। प्राण प्रतिष्ठा के बाद संगठनात्मक स्तर पर हर जिले के अयोध्या आने का कार्यक्रम तय किया जाएगा। 

देवकाली से हुई यात्रा की शुरुआत
बजरंगदल की शौर्य यात्रा की शुरुआत देवकाली स्थित एक गेस्ट हाउस से हुई। यहां से यात्रा ने कटरा कुटी धाम गोंडा के लिए प्रस्थान किया। बजरंगदल संयोजक मनीष पाण्डेय ने बताया कि यात्रा की तैयारी को लेकर ब्लाक स्तर पर बैठकें की जा रही है। यात्रा में महंत शाश्वत दास, सहसंयोजक संतोष मिश्रा, विनेश सिंह, अभय मिश्रा, विनीत सिंह, मयंक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लापरवाही : डेंजर जोन बनी मढ़हा पुल पर बिट्ठलपुर संपर्क मार्ग की चढ़ाई

संबंधित समाचार