Auraiya News: भैंस के काटे जाने की सूचना पर पहुंचा फोर्स, चार भैंसों के कंकाल किए बरामद, JCB से कराए जमींदोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में भैंस काटे जाने की सूचना पर पुलिस फोर्स जमा।

औरैया में भैंस के काटे जाने की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। जेसीबी से जमींदोज मवेशियों के कंकाल कराए गए।

औरैया, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में भैंसों को काटे जाने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। जहां पुलिस ने एक प्लाट में काटी गई चार भैंसों की कंकाल बरामद किए।

किसी भी तनाव से बचाने को पुलिस ने आनंद-फानन में जेसीबी से सभी मवेशियों के कंकालों को जमींदोज कराए। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने मौके पर जांच पड़ताल की। वहीं कोतवाली पुलिस की सक्रियता से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कस्बा खानपुर में मवेशियों को काटे जाने की सूचना मिलते ही कोतवाल पंकज मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल को देख मवेशियों को काटने वाले वहां से भाग निकले। इस बीच पुलिस ने भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली भेजा।

जेसीबी मंगाकर चारों मवेशियों के कंकालों को पास ही गड्ढा खुदवा कर उसी में दफन करवा दिए। इस संबंध में सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि काटे गए मवेशी कहां से लाए गए हैं इसकी पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद कस्बा खानपुर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

संबंधित समाचार