अयोध्या: रामनगरी के 300 संतों ने देखी राममंदिर निर्माण की बारीकियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। संतों द्वारा किये गये श्रीराम के जयघोष से राममंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। रविवार की सुबह राममंदिर ट्रस्ट द्वारा मिले आमंत्रण पर मंदिर निर्माण की प्रगति देखने अयोध्या के करीब 300 संत जन्मभूमि परिसर पहुंचे थे। मंदिर का निर्माण करने वाली संस्था लार्सन एंड टुब्रो के तकनीकी सहायकों ने निर्माण की बारीकियों से संतों को अवगत कराया।

राममंदिर के गेट पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रामनगरी के संत महंतों का स्वागत किया। पदाधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों में संतों को भ्रमण कराया गया। जगतगुरु राघवाचार्य ने कहा कि हम उस पावन बेला की प्रतीक्षा कर रहे हैं जब भगवान राम लला अपने नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होंगे।

इस दौरान महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, जगतगुरु श्रीधराचार्य, जगतगुरु रामदिनेशाचार्य, महंत रामदास नाका हनुमानगढ़ी, महंत डॉ़ रामविलास दास वेदांती, महंत रामभूषण दास कृपालु, महंत करुणानिधान शरण, महंत रामकुमार दास, महंत विवेक आचारी मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरूजीत सिंह, पुजारी रमेश दास, ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल्यानंदन, महंत शशिकांत दास, महंत जनार्दन दास, महंत गिरीश दास, आचार्य राधेश्याम शास्त्री, महंत डॉ़ सत्येंद्र दास वेदांती, महंत डॉ़ राघवेश दास वेदांती प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लापरवाही : डेंजर जोन बनी मढ़हा पुल पर बिट्ठलपुर संपर्क मार्ग की चढ़ाई

संबंधित समाचार