बरेली: ग्राहकों के 26 लाख रुपये लेकर प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी फरार
बरेली, अमृत विचार। एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी ग्राहकों के 26 लाख रुपये लेकर भाग गया। कंपनी के अधिकारी की तरफ से ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बदायूं निवासी राजपाल रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी में वेस्ट यूपी के ब्रांच हेड हैं। इसका कार्यालय पशुपति विहार में है। कंपनी में कई कैश एग्जीक्यूटिव …
बरेली, अमृत विचार। एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी ग्राहकों के 26 लाख रुपये लेकर भाग गया। कंपनी के अधिकारी की तरफ से ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बदायूं निवासी राजपाल रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी में वेस्ट यूपी के ब्रांच हेड हैं। इसका कार्यालय पशुपति विहार में है।
कंपनी में कई कैश एग्जीक्यूटिव काम करते हैं। जो ग्राहकों से रुपये लेकर कंपनी में ग्राहकों के खाते में जमा करते हैं। ऑफिस में कटघर किला निवासी जावेद अली भी पिछले पांच साल से यही काम करता है। राजपाल का आरोप है कि 21 अगस्त 2020 को जावेद अली ने तीन ग्राहकों के 14 लाख और 24 अगस्त को अन्य ग्राहकों से 12 लाख रुपये लिए लेकिन उनके खातों में जमा नहीं किए।
यही नहीं उसने रसीद भी नहीं दी। जब 25 अगस्त को मिलान किया गया तो इसका पता चला। इस बारे में जावेद से पूछा तो पर्ची खोने का बहाना बनाया और ऑफिस आना बंद कर दिया।
काफी कोशिशों के बाद भी जब जावेद ने पैसा वापस नहीं किया तो राजपाल की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
