मुख्यमंत्री योगी के मुरीद हुए ब्रिटिश सांसद, पोस्टकार्ड भेजकर की तारीफ
राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। ब्रिटेन के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पोस्ट कार्ड भेजकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में बदलाव के लिए उनकी सराहना की है। शासन के अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री की जीवनी के लेखक शांतनु गुप्ता को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में आमंत्रित किया गया था व उन्हें ग्लोबल गांधी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया था।

इस अवसर पर शांतनु ने ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा को अपना बेस्टसेलर ग्राफिक उपन्यास ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ उपहार में दिया था।
यह भी पढ़ें;-अयोध्या: पति और सास ने ही बहू की हत्या कर पेड़ से लटका दिया था शव, जानें मामला
