बरेली: अपर मुख्य सचिव, मेयर, नगर आयुक्त और सीडीओ ने किया श्रमदान
बरेली, अमृत विचार। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एक घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, मेयर, नगर आयुक्त, पार्षदों और अफसरों ने भी हाथों में झाड़ू पकड़कर सफाई की।
नगर निगम के कार्यक्रम के तहत वार्ड 35 में अग्रसेन पार्क, वार्ड 17 हरुनगला की मलिन बस्ती, वार्ड 65 सुरेश शर्मा नगर के स्वतंत्रता सेनानी पार्क और वार्ड 32 गांधी उद्यान में राम मनोहर लोहिया पार्क पर वन एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह, मेयर डॉ. उमेश गौतम, उपसभापति, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, स्थानीय पार्षद, अपर नगर आयुक्त, निगम के अफसरों, स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता के प्रति श्रमदान कर साफ-सफाई में योगदान दिया गया।
ये भी पढे़ं- बरेली: जलभराव की समस्या लेकर गए फरियादी को सभासद ने पालिका परिषद में पीटा
