बरेली: गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दरबार, सोमवार को सुबह 10 से 3 बजे तक सजेगा मुख्य दीवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर स्थित श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में बाबा नंद सिंह कलेरा वालिया की स्मृति में कीर्तन दीवान सजाया गया। रविवार को दरबार में कीर्तनी जबरतोड़ सिंह और जोरावर सिंह ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया।

कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 से 3 बजे तक मुख्य दीवान सजाया जाएगा। इस मौके पर महासचिव परदमन सिंह, संरक्षक सुरिंदरजीत सिंह छाबरा, गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह कोहली, अमरीक सिंह, हरप्रीत सिंह गोलू, हरभजन सिंह मोंगा, मिंटू चावला, भूपिंदर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: व्हाट्सएप कॉल पर अश्लील वीडियो बनाकर सेवानिवृत्त कर्नल से ठगी

संबंधित समाचार