अयोध्या: उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा, दो निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अपर मुख्य सचिव, कृषि द्वारा दिए गए निर्देश के बाद जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जनपद मे कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए उर्वरक निरीक्षक/ अधिकारियों की विकासखण्डवार ड्यूटी लगाई गई। इसमें उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा/निरीक्षण हेतु गठित उर्वरक निरीक्षकों की टीम द्वारा जनपद में …

अयोध्या, अमृत विचार। अपर मुख्य सचिव, कृषि द्वारा दिए गए निर्देश के बाद जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जनपद मे कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए उर्वरक निरीक्षक/ अधिकारियों की विकासखण्डवार ड्यूटी लगाई गई। इसमें उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा/निरीक्षण हेतु गठित उर्वरक निरीक्षकों की टीम द्वारा जनपद में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर काला बाजारी एवं उर्वरकों के अधिक मूल्य पर बिक्री किए जाने एवं संदिग्ध उर्वरक नमूने ग्रहित किए जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।

जिला कृषि अधिकारी, अयोध्या बी के सिंह, ने बताया कि छापे में उर्वरक के 42 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया एवं 22 संदिग्ध उर्वरक के नमूने एवं 7 कृषि रक्षा रसायन के नमूने लिए गए, जिसका परीक्षण विभिन्न प्रयोगशाला में कराया जाएगा। परीक्षण परिणाम अमानक प्राप्त होने पर लाईसेंस निरस्त करने के साथ ही विधिक कार्यवाही भी की जाएगी।

निलंबित किए गए व्यवसायिंयो के प्रतिष्ठानो मे0 आशा कुसुम एग्रीक्लीनिक एवं बिजनेस केन्द्र, मसौधा व मे0 साधन सहकारी समिति, कैल (भदरसा) है।

जिलाधिकारी द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य जनपदीय अधिकारियो की को निर्देशित किया गया कि वह आवंटित विकासखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत उर्वरक व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों की जांच करते समय निरीक्षित दुकानों पर पॉस मशीन से उर्वरकों की बिक्री, दुकान का बोर्ड, रेट-बोर्ड ,स्टाक की स्थिति, कृषकों से रेण्डम आधार पर किस दर पर यूरिया की बिक्री दुकानदार द्वारा की गई है, का सत्यापन, एवं कृषकों को यूरिया बिक्री के साथ अन्य रसायन, जैसे जिंक सल्फेट व सल्फर आदि के स्वैच्छा/जबरदस्ती टैगिंग की स्थिति आदि की विस्तृत जांच करते हुए आख्या प्रेषित करेंगे।

जांच के समय बिना किसी सूचना के प्रतिष्ठान बंद कर गायब होने के कारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण नहीं किया जा सका है। सन्तोषजनक उत्तर समय से प्राप्त न होने की दशा मे इनका लाइसेंस स्थाई रूप से निरस्त कर दिया जाएगा।

जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के द्वारा शासन स्तर पर जनपद को यूरिया की आपूर्ति किए गए पत्राचार के क्रम मे 16 सितंबर को इफको यूरिया की रेक प्राप्त हो रही है।

इसमें से शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में प्राप्त यूरिया की मात्रा मे से 65 प्रतिशत सहकारी समितियो को एवं 35 प्रतिशत का आवंटन एग्रीजंक्शन केन्द्रो, आईएफएफडीसी एवं अन्य केन्द्रो को किया जाएगा, जिससे सहकारी समितियो के साथ ही अन्य केन्द्रो पर भी यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

संबंधित समाचार