बरेली: रेंज के 97 इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस महकमे में लोकसभा चुनाव- 2024 की हलचल शुरू हो गई है। तीन साल से एक जिले में जमे रेंज के 97 इंस्पेक्टरों का आईजी ने दूसरे जिलों में तबादला कर दिया है। इनमें बरेली के 30, शाहजहांपुर से 28, पीलीभीत के 15 और बदायूं के 12 इंस्पेक्टर शामिल हैं। बरेली में शहर कोतवाली, थाना बारादरी, बिथरी चैनपुर और प्रेमनगर समेत 17 थाना प्रभारियों का भी तबादला हुआ है।

सूची के मुताबिक इंस्पेक्टर राहुल सिंह को बदायूं, इंस्पेक्टर शाही विजय कुमार को बदायूं, इंस्पेक्टर फरीदपुर दयाशंकर को शाहजहांपुर, इंस्पेक्टर कोतवाली धर्मेंद्र सिंह को बदायूं, इंस्पेक्टर महिला थाना छवि को शाहजहांपुर, इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश सिंह को बदायूं, राजेश कुमार को शाहजहांपुर, राजकुमार सिंह को पीलीभीत, राकेश कुमार सिंह को पीलीभीत, इंस्पेक्टर किला राजीव कुमार सिंह को बदायूं, इंस्पेक्टर बारादरी हिमांशु निगम को शाहजहांपुर, संजय कुमार को शाहजहांपुर, अशोक शर्मा को शाहजहांपुर, रजनीश कुमार को शाहजहांपुर, नीरज कुमार को बदायूं, सुनील अहलावत को बदायूं, अजयपाल सिंह को पीलीभीत, अनिल कुमार को बदायूं, अरविंद कुमार को पीलीभीत, क्रांतिवीर सिंह को पीलीभीत, हरवीर सिंह को बदायूं, राजीव कुमार को शाहजहांपुर, इंस्पेक्टर बिथरी अश्वनी कुमार को शाहजहांपुर, इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी ललित मोहन को शाहजहांपुर, हरिसिंह पाल को पीलीभीत, गुड्डू सिंह को बदायूं, संजय कुमार को बदायूं, सत्य सिंह को शाहजहांपुर भेजा गया है। सिमरजीत कौर को बदायूं, मनीष कुमार शर्मा को शाहजहांपुर, सुरेंद्र कुमार सागर को बरेली, अरुण कुमार को बरेली भेजा गया है।

इसके अलावा बदायूं से ऋषि पाल सिंह को बरेली, बच्चू सिंह को शाहजहांपुर, राजेश कुमार को बरेली, संजीव कुमार शुक्ला को पीलीभीत, खुर्शीद अहमद को पीलीभीत, अरविंद कुमार गोस्वामी को शाहजहांपुर, राजीव कुमार को बरेली, सीमा को शाहजहांपुर, विनीत कुमार गौतम को शाहजहांपुर, रविंद्र कुमार शर्मा को शाहजहांपुर, श्यामवीर सिंह यादव को बरेली, दिगंबर सिंह को बरेली, गंगा सिंह को शाहजहांपुर, रविशंकर यादव को शाहजहांपुर, धनंजय कुमार पांडे को बरेली, देवेंद्र कुमार यादव को शाहजहांपुर, सुरेंद्र पाल सिंह को पीलीभीत, राजबली को बरेली, विशाल प्रताप सिंह को शाहजहांपुर और सुरेंद्र चंद्र गौतम को बरेली में तैनाती दी गई है।

शाहजहांपुर से राजीव रंजन श्रीवास्तव को पीलीभीत, अमित कुमार पांडे को बरेली, जगनारायण पांडे को बरेली, कुंवर बहादुर सिंह को बरेली, धनंजय सिंह को बदायूं, अरविंद सिंह चौहान को बदायूं, विनोद कुमार शर्मा को पीलीभीत, संतोष कुमार श्रीवास्तव को बरेली, पवन कुमार पांडे को पीलीभीत, विनोद कुमार को बदायूं, निरमोश कुमार के बदायूं, रवि कुमार को बरेली, अजब सिंह को बदायूं, जितेंद्र प्रताप सिंह को बरेली, प्रवीण कुमार सोलंकी को बरेली, चिंतामणि को पीलीभीत, वीरेंद्र राम को पीलीभीत, अनंत राम राव को पीलीभीत, राजित राम को बदायूं, श्री कृष्णा सिंह को बदायूं, प्रमोद कुमार को बरेली, शैलेंद्र कुमार को बरेली, ब्रह्म प्रकाश को बरेली, धर्मेंद्र कुमार को पीलीभीत, विकास कुमार को बरेली, मनीष पांडे को बरेली, जयशंकर सिंह को बरेली, सरफुद्दीन अली को पीलीभीत, सतीश कुमार को पीलीभीत भेजा गया है।

पीलीभीत से इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा को बदायूं, मदन मोहन को बरेली, धर्मेंद्र यादव को बरेली, सुरेंद्र पाल सिंह को बरेली, कांति कुमार शर्मा को बदायूं, उत्तम कुमार को बरेली, धर्मेश कुमार को बरेली, उमेश कुमार को शाहजहांपुर, जवाहरलाल को बदायूं, इंद्रपाल सिंह को शाहजहांपुर, महेश सिंह को शाहजहांपुर और सुनील कुमार शर्मा को बदायूं ट्रांसफर किया गया है।

नई तैनाती पर 15 दिन में पहुंचेंगे सभी इंस्पेक्टर
आईजी डॉ. राकेश सिंह ने चारों जिलों में इंस्पेक्टर की ट्रांसफर सूची जारी करने के बाद रेंज के सभी एसएसपी और एसपी को जल्द उन्हें रिलीव कर नई तैनाती के जिले में ज्वाइनिंग कराने के निर्देश दिए हैं। आईजी ने कहा है कि तेजी से ट्रांसफर और समायोजन की प्रक्रिया पूरी की जाए ताकि कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।

ये भी पढे़ं- बरेली: व्हाट्सएप कॉल पर अश्लील वीडियो बनाकर सेवानिवृत्त कर्नल से ठगी

संबंधित समाचार