प्रयागराज: शुआट्स के निदेशक विनोद बी लाल लखनऊ से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में हुई कार्रवाई

प्रयागराज: शुआट्स के निदेशक विनोद बी लाल लखनऊ से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में हुई कार्रवाई

प्रयागराज, अमृत विचार। शुआट्स के निदेशक प्रशासन विनोद बी. लाल को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार की शाम लखनऊ के मोहनलालगंज ई गिरफ्तार किया है। विनोद बी लाल के खिलाफ कई मुकदमे नैनी और घूरपुर थाने में दर्ज है। विनोद बी लाल फरार चल रहा था।

नैनी स्थित सैम हिगिन्नबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नाेलॉजी एंड साइंसेस (शुआट्स) के कुलपति आरबी लाल का भाई विनोद बी लाल रविवार की शाम को लखनऊ से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया। शुआट्स में निदेशक प्रशासन के पद पर तैनात यह आरोपी लखनऊ के मोहनलालगंज से पकड़ा गया। यह नैनी में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वह वांछित था। घूरपुर में दर्ज धर्मांतरण के मामले में भी वह नामजद है। नैनी थाने में देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही।

पुलिस का दावा है कि उसके कब्जे से एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। सूत्रों के मुताबिक,  जून 2023  में नैनी में एक मुकदमा सिविल लाइंस निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने दर्ज कराया था। मूल रूप से सुल्तानपुर निवासी सर्वेंद्र का आरोप था कि वह स्कूटी से रात 10 बजे नैनी जा रहा था।

तभी पुराने यमुना पुल पर दो बाइक से आए चार लोगों ने तमंचा सटाकर धमकी दी थी कि आरबी लाल व विनोद बी लाल पर फतेहपुर में दर्ज कराया गया मुकदमा वापस ले लो वरना जान से मार दिए जाओगे। सिविल लाइंस पुलिस ने जान से मारने का प्रयास और धमकी।के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।  विनोद बी लाल को इस मुकदमे में वांछित था।

लखनऊ पहुंची थी दो टीम
सूत्रों के मुताबिक,  बिनोद बी लाल की लोकेशन लखनऊ में मिली थी। जिसके बाद शनिवार को प्रयागराज से दो टीमें भेजी गई थीं। इनमेें से एक टीम ने मोहनलालगंज स्थित गेस्ट हाउस से उसे पकड़ लिया।देर रात उसे नैनी थाने लाया गया। डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी ने बताया कि विनोद बी लाल को गिरफ्तार किया गया है। उधर इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक फर्जी आधार बरामद किया गया है।

महिला ने दर्ज कराया था केस
 पिछले महीने घूरपुर थाने में दर्ज हुए मतांतरण और पाक्सो एक्ट के मामले में पकड़ा गया है। घूरपुर स्थित क्रिश्चियन स्कूल से निष्कासित महिला कर्मचारी ने एफआईआर में मतांतरण और बेटियों से अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। उसकी गिरफ्तारी पिछले महीने दर्ज मुकदमे में की गई है।

लखनऊ समेत अन्य शहरों में 32 मुकदमे
विनोद बी लाल पर कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से अधिकतर मुकदमे प्रयागराज में दर्ज हैं। इसके अलावा लखनऊ, प्रतापगढ़, फतेहपुर में भी मुकदमे है। विनोद बी लाल पर 2018 में गैंगस्टर भी दर्ज है। जबकि धर्मांतरण के आरोप में उस पर कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। 

रिटायर्मेंट के बाद भी बना निदेशक
सूत्रों की माने तो विनोद बी लाल दो साल पहले रिटायर हो चुका है। कुछ समय बाद शुआट्स चैरिटेबल सोसाइटी से उसे दोबारा निदेशक प्रशासन के पद पर नियुक्त कर दिया।

स्पेशल डीजी के आदेश पर हुई कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार के आदेश के बाद इस मामले में कार्रवाई की गयी है। 2018 में नैनी थाने में विनोद बी लाल पर दर्ज एक मामले में लीपापोती की गई थी। इसकी शिकायत स्पेशल डीजी को की गयी थी। जिसके बाद गिरफ्तारी के लिये एसटीएफ को लगाया गया था। लोकेशन लखनऊ में मिलने के बाद प्रयागराज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:-देवरिया में खूनी संघर्ष: जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह लोगों की हत्या, इलाके में सनसनी