राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतसर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को निजी दौरे पर अमृतसर पहुंचे और स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। राहुल गांधी ने इस बार सिर पर पगड़ी की जगह नीले रंग का पटका बांधा हुआ था। उन्होंने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल में बर्तन सेवा की। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार राहुल का अमृतसर का यह निजी दौरा है। उनका पंजाब में पार्टी नेताओं से मिलने या कोई जनसभा करने का कार्यक्रम नहीं है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों विशेषकर सुखपाल सिंह खैरा की राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा की गयी गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी देने के लिए उनसे मिलने का प्रयास करेंगे। पार्टी नेताओं को अगर मौका मिलता है तो वे उन्हें उन कार्यकर्ताओं और नेताओं के बारे में भी बताएंगे जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में जांच शुरू करते हुए राज्य सरकार ने उन्हें जेलों में डाला है।

02101-pti10_02_2023_000191b

इससे पहले राहुल गांधी का यहां अमृतसर हवाईअड्डे पर पहुंचने पर राणा के. पी. सिंह, सांसद गुरजीत सिंह औजला , इंटक नेता सुरिंदर शर्मा तथा अन्य नेताओं स्वागत किया। स्वर्ण मंदिर पहुंचने पर पार्टी ने अनेक वरिष्ठ नेता वहां मौजूद थे। राहुल का अन्य धार्मिक स्थलों पर भी मत्था टेकने का कार्यक्रम है। उनके इस दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि गांधी स्वर्ण साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर आ रहे हैं। यह उनकी निजी और आध्यात्मिक यात्रा है, उनकी निजता का सम्मान करें। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस दौरान वहां न पहुंचे। अगली बार वे उनसे मिल सकते हैं।

पार्टी की अमृतसर इकाई के अध्यक्ष अश्वनी कुमार पप्पू ने कहा कि राहुल का स्वर्ण मंदिर आएंगे। पार्टी की ओर से हिदायत है कि राहुल गांधी के निजी कार्यक्रम में कोई भी नेता नहीं होना चाहिए। इसलिए कोई भी पार्टी नेता उनके निजी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा। राहुल गांधी अन्य धार्मिक स्थलों पर भी माथा टेकेंगे। इससे पहले  गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अमृतसर आए थे और स्वर्ण मंदिर में पीली पगड़ी पहन कर मत्था टेका था।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले जीतनराम मांझी ने राजनीति से लिया सन्यास, बोले- '79 साल में चुनाव लड़ना सिद्धांतों के खिलाफ'

संबंधित समाचार