बलिया में गांधी जयंती के मौके पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम, बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ
बलिया। गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने रैली निकाली और नारे लगाकर स्वच्छता की शपथ ली और जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने नारे लगाकर आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने, मार्गों पर कचरा नहीं फेंकने का अनुरोध किया। इस मौके पर जानकारी देते हुए प्रबंधक शेख अहमद अली ने बताया कि पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को सफाई के लिए जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हमारा देश पूरी तरह से स्वच्छ बना रहे।
बता दें कि बलिया जिले के सिकन्दरपुर नगर के नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कालेज में गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत प्रबंधक शेख अहमद अली 'संजय भाई' और मैनेजिंग इंचार्ज नजरूलबारी के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्राओं के साथ मिलकर स्कूल परिसर में सफाई की, साथ ही विद्यालयों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। बच्चों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया।
