अभियान: 15 दिन में 1 लाख को मिला आयुष्मान, रोजाना 8 हजार से अधिक कार्ड हो रहे जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 15 दिन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में 1 लाख पात्रों को कार्ड जारी किए गए हैं। इसमें पंचायत सहायक और आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बेहतर रहा है। आंकड़ों के अनुसार रोजाना 8 हजार से अधिक कार्ड जारी हो रहे हैं। जिले में करीब 1.11 लाख परिवारों को इससे लाभ मिलेगा। लोग आयुष्मान के पोर्टल पर राशन कार्ड के जरिए पात्रता जान सकते हैं। 

आर्थिक रूप से कमजोर अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को पहले ही आयुष्मान योजना में पात्र बनाया जा चुका है। वहीं अब पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को भी योजना से जोड़ा गया है। जिले में एक लाख से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल सकेगा। अब योजना में ऑनलाइन सेल्फ वेरिफिकेशन की सुविधा भी शुरू हो गई है। पात्र परिवार के सदस्य आयुष्मान पोर्टल पर स्वयं अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

योजना के जिला समन्वयक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान कार्ड का अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 1 लाख कार्ड निर्गत किए गए हैं। वहीं, जिला योजना के तहत पात्रों को लाभ देने के मामले में पहले स्थान पर काबिज है।

ये भी पढे़ं- बरेली: तेरा रंग बल्ले-बल्ले...गाने पर लहराया था तमंचा, वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार