महाराष्ट्र में सड़क के किनारे सो रहे 10 मजदूरों को ट्रक ने कुचला, पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया फोटो

बुलढाणा। बुलढाणा जिले से गुजरने वाले नागपुर-मुंबई राष्ट्रीय हाईवे-6 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें पांच श्रमिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे तब हुई जब श्रमिक जिले के वाडनेर भोलजी गांव में निर्माणधीन सर्विस रोड के किनारे अस्थायी झोपड़ियों में सोए हुए थे।

उन्होंने कहा कि ट्रक ने श्रमिकों को कुचल दिया। अधिकारी ने बताया कि तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में पांच श्रमिक घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रक का चालक फरार है और मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- असम-बंगाल समेत देश के 4 राज्यों में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई तीव्रता

संबंधित समाचार