रामपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत, अज्ञात पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मजदूर देर शाम मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के भोट बक्काल गांव के नजदीक का है। धुलियागंज निवासी कल्लू सिंह (45) मजदूरी करता था। कल्लू सिंह रविवार को बाइक से मजदूरी करने के बाद मुस्तफाबाद गांव से वापस अपने घर लौट रहा था। गांव से कुछ दूर पहले किसी अज्ञात वाहन ने मजदूर की बाइक को रौंदा डाला। हादसे के बाद मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास लगे कैमरों से आरोपी चालक और उसके वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: रोडवेज बस में उचक्कों ने कांस्टेबल की पत्नी का पार किया सामान

संबंधित समाचार