नाइजीरिया में संदिग्ध जिहादियों के हमले में 29 सैनिकों की मौत, बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नियामी। नाइजीरिया में 26 सितंबर से 02 अक्टूबर के बीच संदिग्ध जिहादियों के हमलों में 29 सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए है। नाइजीरिया के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, 26 सितंबर से 02 अक्टूबर तक नाइजर के रक्षा और सुरक्षा बलों ने माली के साथ सीमा पर एक अभियान चलाया। वापसी में ताबाटोल के उत्तर-पूर्व में सौ से अधिक आतंकवादियों द्वारा एक इकाई पर हमला किया गया। हमले में तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों और बम वाले वाहनों का इस्तेमाल किया था। 

नाइजीरियाई प्रसारक आरटीएन पर एक बयान में मंत्रालय ने कहा, ''प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमारी तरफ से 29 सैनिक शहीद हो गए और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कई आतंकवादी मारे गए, 15 मोटरसाइकिलें नष्ट हो गईं और दुश्मन की तरफ से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।''

 उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई को नाइजर में तख्तापलट हुआ और राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम को जनरल अब्दौरहमाने त्चियानी के नेतृत्व में उनके ही गार्ड ने अपदस्थ कर दिया और हिरासत में ले लिया। पश्चिम अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय (ईसीओडब्ल्यूएस) ने तख्तापलट के बाद, नाइजर के साथ सभी सहयोग निलंबित कर दिए और विद्रोहियों द्वारा श्री बज़ौम को बहाल नहीं करने पर सैन्य हस्तक्षेप की धमकी दी। 

ये भी पढे़ं : US Presidential Election : डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को 'पिंजरा' क्यों भेजा? सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

संबंधित समाचार