अयोध्या: सेना में शामिल हुए 94 अग्निवीर, देश सेवा करने की ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित पासिंग आउट परेड में  94 अग्निवीर ट्रेनिंग पूरी कर मंगलवार को सेना में शामिल हो गए। ऐतिहासिक जमादार लाला परेड ग्राउंड में अग्निवीर अमीत चौधरी  के नेतृत्व में 94 अग्निवीरों ने पवित्र अंतिम पग द्वार के माध्यम से मार्च पास्ट किया। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट वाईएसएम  ब्रिगेडियर के रंजीव सिंह ने परेड की समीक्षा सलामी ली। 
 अग्निवीरों ने 31 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलता प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक फिटनेस, हथियार संचालन और सामरिक प्रशिक्षण प्रमुख रहा। अग्निवीर युवा सैनिकों ने गर्व और समर्पण के साथ देश की सेवा करने और भारतीय सेना के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली।
पासिंग आउट  परेड डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के लिए गौरवशाली क्षण रहा।  इस मौके पर सैन्य अधिकारी और गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: जातीय जनगणना : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा tweet, कहा - बिहार CM की कुर्सी छोड़ें नीतीश कुमार

संबंधित समाचार