मुरादाबाद : दहेज न मिलने पर तीन तलाक देने का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में एक लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने व तीन तलाक देने के आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। कुछ दिनों पहले एक विवाहिता ने सिविल लाइंस कोतवाली में दहेज उत्पीड़न …
मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में एक लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने व तीन तलाक देने के आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
कुछ दिनों पहले एक विवाहिता ने सिविल लाइंस कोतवाली में दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का मामला दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि निकाह के बाद से ससुराली दहेज में एक लाख रुपए और बाइक की मांग कर रहे थे। इंकार करने पर आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी।
मायके वालों ने कई बार समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। आरोप है कि पिछले दिनों ससुरालियों ने फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया और पति ने तीन तलाक दे दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति कलीम को चक्कर की मिलक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
तमंचे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
कटघर व पाकबड़ा पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर तमंचों संग दो को गिरफ्तार कर लिया है। कटघर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक रेलवे लाइन के पास तमंचे के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी मझोला थाना क्षेत्र के सिरकोई भूड निवासी अभिषेक उर्फ टुन्नू है। वहीं, पाकबड़ा पुलिस ने गुरेठा मोड़ के पास दबिश देकर एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी गुरेठा निवासी दीपक है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
