पुलिस ने साइबर ठगों से पांच लाख रुपए से अधिक कराए वापस, साइबर ठगी के शिकार लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
अमेठी। जिले में साइबर क्राइम के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अमेठी साइबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। जिले की साइबर टीम ने कड़ी मेहनत के बाद ठगी का शिकार हुए 9 लोगों को उनके लाखों रुपए वापस करवाये।
दरअसल सलमान खान निवासी कस्बा जगदीशपुर द्वारा शिकायत की गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनको फोन कर ऑनलाईन ट्रेडिंग में पैसा लगाने एवं कुछ दिनों में ही पैसों को डबल करने के नाम पर धोखे से कुल एक लाख रुपए जमा करा लिए गये थे। वहीं फूलजहां पत्नी मोहम्मद ईशा निवासिनी पूरेसिक्का, कुड़वा हेमराजपुर थाना जायस द्वारा शिकायत की गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनको फोन कर स्वयं को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना अधिकारी बताकर धोखे से AnyDesk मोबाईल ऐप डाउनलोड कराकर कुल 98 हजार 393 रुपए काट लिए गये हैं।
प्रदीप कुमार निवासी पूरे सुब्बासिंह गौरीपुर थाना गौरीगंज द्वारा शिकायत की गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनको फोन कर ट्रान्सपोर्ट सुविधा प्राप्त करने के नाम पर धोखे से उनके फोन पर पैसों की Request भेज कर कुल 94 हजार 900 रुपए काट लिये गये हैं।
शाहिद हुसैन निवासी वार्ड नं0 5 नगर पंचायत मुसाफिरखाना द्वारा शिकायत की गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनको फोन कर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर धोखे से कार्ड डिटेल व ओटीपी पूछ कर उनके क्रेडिट कार्ड से कुल 90 हजार 743 रुपए काट लिए गये हैं एवं अन्य 5 आवेदको से भी साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर कुल 1,33,578 रूपये काट लिये गये थे। जिसके संबन्ध में एसपी अमेठी द्वारा साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जहां साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी में संलिप्त बैंक खातों को फ्रीज कराते हुए पीड़ितों के बैंक खाते में सम्पूर्ण धनराशि 5,17,614/- रुपए को वापस कराया गया। अपने गायब रुपए पाकर पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान आ गई जिसके बाद उन्होंने अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें: Earthquake: आखिर बार-बार क्यों आता है भूकंप?, बरतें ये सावधानी...ऐसे करें अपना बचाव
