ICC ODI World Cup 2023: बार‍िश की भेंट चढ़ा भारत नीदरलैंड्स मैच, अब चेन्नई में सीधे खेलने उतरेगी टीम इंडिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।  भारत और नीदरलैंड के बीच आज (3 अक्टूबर) को तिरुवनंतपुरम में होने वाला अभ्यास मैच बार‍िश के कारण रद्द हो गया। मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। भारतीय टीम अब सीधे अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ चेन्नई में खेलने उतरेगी। इससे पहले भारतीय टीम को इंग्लैड से गुवाहाटी में अपना अभ्यास मैच खेलना था, जो बार‍िश की वजह से धुल गया था। भारत इस तरह एकमात्र टीम है जो विश्व कप में अभ्यास मैच में बल्लेबाजी या गेंदबाजी का अभ्यास करे बिना उतरेगी।

देखें दोनों देशों की टीमें 

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (व‍िकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन (व‍िकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव. 

नीदरलैंड्स की टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार , शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

ये भी पढे़ं : Cricket World Cup 2023: बांग्लादेश को विश्व कप में प्रभाव छोड़ने के लिए लानी होगी प्रदर्शन में निरंतरता, जानिए...

संबंधित समाचार