मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।

हादसा सोमवार की शाम मझोला थाना क्षेत्र में मंडी के पास हुआ। एकता कालोनी निवासी नन्हें सब्जी विक्रेता था। वह ठेले पर सब्जी बेचने जाया करता था। सब्जी बेचने के बाद वह मंडी में पल्लेदारी भी करता था। सोमवार की शाम वह सब्जी बेचने के बाद ठेला खड़ा करने के लिए मंडी गया था।

वापस घर आते समय मंडी गेट पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने जब उसे तड़पते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नन्हें की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। इस मामले में मझोला थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार