हमारा लक्ष्य सांसद, विधायक बनाना नहीं बल्कि भारत को विश्वगुरू बनाना है: डिप्टी सीएम
नैनी/प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी का और हमारा लक्ष्य सांसद, विधायक बनाना नहीं बल्कि भारत को विश्व गुरु बनाना है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो देश को 100 साल आगे विकास बढ़ चलेगा।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को यमुनापार जिला के युनाईटेड इंजीनियरिंग कॉलेज नैनी मे भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के संवाद एवं स्वागत अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा मै पहले कार्यकर्ता हूं, फिर उपमुख्यमंत्री। यमुनापार का हर एक कार्यकर्ता अपने को उपमुख्यमंत्री से कम ना समझे। डॉ. मुरली मनोहर जोशी यहां से सांसद नही बनते तो यह यमुना का पुल नही बनता। भाजपा की पूर्व सरकारों में इलाहाबाद जिला जैसे आईसीयू में पड़ा रहा हो। इसे आक्सीजन देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल की देन है।
आज चारों तरफ विकास ही विकास दिखाई देता है। विकास की गंगा बह रही है। अब खनन और शराब माफियाओं की जगह जेल है। भाजपा सरकार में प्रतिभाशाली युवा को कोई नौकरी से रोक नही सकता। डिप्टी सीएम ने बताया 500 वर्षों बाद आज रामलला का मंदिर बन रहा है। जल्द विराजमान भी होंगे वह आप सबके कमल खिलाने से संभव हुआ। 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आहट से विपक्ष में खलबली मची है। तरह तरह के गठबंधन और षड़यंत्र रच रहे हैं लेकिन देश की जनता फिर से मोदी सरकार बनाकर विपक्षियों के मंसूबो पर पानी फेरेंगी।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति और विधायक पियूष रंजन निषाद ने अंगवस्त्रम् व मेमेंटो देकर उपमुख्यमंत्री एवं मंचस्थ जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन किया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कार्यकर्ताओं के सहयोग और माननीय की कृपा से जो दायित्व मिला है, उसे 2024 मे पिछले चुनाव से ज्यादा मतों से जिताकर आभार जताऊंगा। विधायक करछना पियूष रंजन निषाद ने कहा उपमुख्यमंत्री जैसा सेनापति हो तो 2024 मे जीत का इतिहास बनेगा।
जिलाध्यक्ष, विधायक एवं सभी जिला पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों का अपने हाथों माला पहनाकर हौसला-अफजाई किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, मेयर गणेश केसरवानी, ज़िलाध्यक्ष महानगर राजेन्द्र मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता, कमलेश कुमार, विधायक हर्ष वर्धन वाजपेई, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभाशंकर पांडेय, शिवदत्त पटेल, विभूति नारायण सिंह, अशोक सिंह, प्रबंधक युनाईटेड ग्रुप जगदीश गुलाटी, डाँ. भगवत पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने किया।
यह भी पढ़ें: देवरिया हत्याकांड: मृतक सत्यप्रकाश की बेटी ने सीएम योगी से की मांग, बोली- हत्यारों का हो एनकाउंटर या दी जाए फांसी
