प्रयागराज: उच्च न्यायालय के चार अधिकारी पदोन्नत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के अरविंद कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ) और राजेश कुमार पांडेय को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। 

एक अन्य अधिसूचना के अनुसार न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के गिरजेश कुमार श्रीवास्तव को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-तीन से संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-चार और आलोक कुमार को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-2 से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। 

उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी, विभागीय चयन समिति के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति राजन राय और महानिबंधक राजीव भारती के प्रति आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार निरंजन, संयुक्त सचिव विजयानन्द द्विवेदी, सहायक सचिव गवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, खेल सचिव पंकज कुशवाहा थे। 

यह भी पढ़ें: हमारा लक्ष्य सांसद, विधायक बनाना नहीं बल्कि भारत को विश्वगुरू बनाना है: डिप्टी सीएम

संबंधित समाचार