प्रतापगढ़ में आयोजित होगा सपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे आखिलेश और शिवपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। संगठन को मजबूती देने के लिए सपा का चार अक्टूबर से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जीआइसी मैदान में आयोजित है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचेंगे। साथ में शिवपाल यादव भी रहेंगे। वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

शहर स्थित राजकीय इण्टर कालेज के मैदान पर दो दिवसीय चार और पांच अक्टूबर को प्रशिक्षण शिविर है। जिसमें सातों विधानसभा सदर,विश्वनाथगंज, पट्टी,रानीगंज,लालगंज,बाबागंज, कुण्डा के सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। शिविर का उद्घाटन सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से प्रशिक्षण शिविर में संवाद कर संगठन की मजबूती व  आगामी चुनाव सम्बन्धी सुझाव पर चर्चा करेंगे।

साथ में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल यादव भी शामिल होंगे। मंगलवार को शाम पांच बजे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल  प्रतापगढ़ पहुंचे और कार्यक्रम स्थल जीआइसी मैदान का जायजा लिया।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह,सुनील सिंह यादव साजन,रानीगंज सपा विधायक डा. आरके वर्मा,पट्टी विधायक राम सिंह पटेल,पार्टी महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सौरभ सिंह, शान्तनु सिंह,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष पाल,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शांति सिंह, धर्मराज सिंह, हरीश शुक्ल,  करोड़ीमल शर्मा,वकार अहमद भी मौजूद रहे। इसके बाद सभी लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला चले गए।

यह भी पढ़ें: आसमान में मिली सबसे 'चमकदार वस्तु', इसके आगे सभी तारे फीके! जानिए... क्यों बढ़ी खगोलविदों की चिंता?

संबंधित समाचार