बहराइच: निशंक त्रिपाठी बने जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ से जिला ताइक्वांडो संघ बहराइच के द्वारा युवा खेल प्रेमी निशंक त्रिपाठी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अलोक कुमार सिंह कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पांडेय, स्टेडियम कोच मनीष कुमार बघेल व अन्य सदस्यों की सहमति से नियुक्ति पत्र भेट कर पदग्रहण कराया गया। 

साथ ही खेल प्रेमी नवनियुक्त जिला संघ अध्यक्ष निशंक त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारियों के द्वारा नोएडा में आयोजित ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी विशेष शाही, गौरव सिंह, पार्थ पांडेय, प्रशांत सिंह, दीपांशु तिवारी, समृद्ध पांडेय, हार्दिक उपाध्याय, उत्सव तिवारी को विशेष सहयोग के साथ प्रोत्साहित कर टीम रवाना की गयीं। 

ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष निशंक त्रिपाठी,सचिव अलोक सिंह व अन्य लोगों ने भी टीम प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय व खिलाड़ियों से बधाई देते हुए पदक की आशा जताई है। साथ ही जिला बहराइच ताइक्वांडो संघ ने खिलाड़ियों का पूर्ण सहयोग करने कि बात कहीं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : नहीं रहे डॉ. सीएम पाण्डेय, पिछले हप्ते डेंगू रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

संबंधित समाचार