मोदी सरकार ने लोगों को दिया तोहफा, अब 600 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर पर केंद्र सरकार ने 100 रुपए की सब्जिडी बढ़ाने का ऐलान किया है। यह लाभ उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। अब 200 रुपए के बजाय 300 रुपए की सब्जिडी मिलेगी। अब एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 600 रुपए होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुये सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने हमारे देश की महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज के फैसले से उन्हें फायदा होगा।”

यह भी पढ़ें- 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में रणबीर पर गिरी गाज, ED ने भेजा समन

संबंधित समाचार