रामपुर: सूबे के चर्चित कारतूस कांड में दो पक्षों की बहस पूरी, 12 को आ सकता है फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सूबे के चर्चित कारतूस कांड में दोनों पक्षों की गवाही बुधवार को पूरी हो गई है। इस मामले में 12 अक्टूबर को फैसला आ सकता है। इस मामले की सुनवाई ईसीएक्ट की कोर्ट में चल रही है।

10 अप्रैल 2010 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर में रेलवे क्रासिंग के पास से एसटीएफ की टीम ने सीआरपीएफ के दो हवलदार विनोद और बिनेश पासवान को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए थे। आरोपियों से कारतूस, इंसास रायफल और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी।

 इसके बाद दोनों की निशानदेही पर इलाहाबाद पीएसी से रिटायर्ड एक दरोगा यशोदानंदन, मुरादाबाद पीटीसी के एक आर्मर नाथीराम सैनी समेत बस्ती, गोंडा, बनारस समेत कई जिलों से पुलिस व पीएसी के आरमोरर को गिरफ्तार किया गया था।

 पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश के बाद इस प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट विजय कुमार की कोर्ट में चल रही है। बुधवार को दो पक्षों की बहस पूरी हो गई। अब इस मामले में 12 अक्टूबर को फैसला आ सकता है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: महमूदाबाद के राजा के निधन से रामपुर के शाही परिवार में शोक

संबंधित समाचार