गोंडा: पति से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटियाथोक, गोंडा, अमृत विचार। इटियाथोक थाना क्षेत्र के रमवापुर गोविंदा ग्राम पंचायत में पति पत्नी के बीच विवाद में पति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  बता दें कि रमवापुर गोविंदा निवासी दिनेश कुमार तिवारी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई। दूसरे दिन गांव के बाहर आम के पेड़ से दिनेश की लटकी लाश ग्रामीणों ने देखी। 

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ग्रामीणों में चर्चा का विषय यह है कि दोनों पति-पत्नी किसी बात को लेकर आपस में नाराज थे। इसी बात को लेकर पत्नी मायके चली गई। 

इसी बात को लेकर दिनेश परेशान था और उसने  फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी प्राप्त होगी। युवक ने आत्महत्या की है या हत्या कर उसका शव पर लटका दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-कानून व्यवस्था पर फेल है भाजपा सरकार, बोले शिवपाल यादव- देवरिया जाऊंगा तो दोनों परिवार से मिलूंगा

संबंधित समाचार