कानून व्यवस्था पर फेल है भाजपा सरकार, बोले शिवपाल यादव- देवरिया जाऊंगा तो दोनों परिवार से मिलूंगा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सुल्तानपुर में डॉक्टर हत्याकांड और देवरिया में हुए हत्याकांड पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि ला एंड आर्डर पर प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है।

सपा नेता शिवपाल यादव बुधवार को प्रतापगढ़ जा रहे थे। कार्यकर्ताओं को जैसे ही भनक लगी तो उन्होंने जगह-जगह उनका स्वागत किया। शहर के पयागीपुर चौराहे के पास रुक कर वे कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान शिवपाल मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने सुलतानपुर की घटना पर कहा कि सरकार निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है।

वही देवरिया की घटना पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को दोनों परिवार के पास जाना था, लेकिन यहां भी एक पक्षीय कार्रवाई हुई। शिवपाल यादव ने सुलतानपुर और देवरिया की घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार लॉ एन ऑर्डर के मामले में पूरी तरह असफल है।

सुलतानपुर में डॉक्टर घनश्याम तिवारी की निर्मम हत्या पर शिवपाल ने कहा कि अपराधियों और घटना कराने वालों के मंसूबों को भाजपा बढ़ा रही है और उन पर रोक नहीं लगा रही है। शिवपाल ने कहा कि सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन वह निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रही है।

वहीं, देवरिया में हुए हत्याकांड पर शिवपाल ने कहा कि इस दुखद घटना में मुख्यमंत्री को दोनों परिवारों के साथ जाना चाहिए था। लेकिन उसमें भी एक पक्षीय है। उन्होंने कहा कि अगर मैं देवरिया जाऊंगा तो दोनों परिवारों के पास जाऊंगा। शिवपाल ने साफ कहा की अगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन पहले से सचेत होता तो ये घटना न होती।

यह भी पढ़ें:-फिरोजाबाद: युवक की पिटाई मामले में जांच के आदेश, जानें मामला

संबंधित समाचार