रामपुर: अजीबो-गरीब प्रेम कहानी...इधर पति ने दिया तलाक उधर विवाहित प्रेमी के साथ फरार
DEMO IMAGE
सैदनगर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में पति ने तलाक दिया, तो विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
गांव निवासी एक युवक की शादी दो माह पहले हुई थी। शादी के बाद पति को पत्नी के प्रेम प्रसंग का मालूम हुआ, तो दोनों में अनबन रहने लगी। बताते हैं कि विवाहिता जब अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी, तो पति ने उसे पकड़ लिया। पति ने इसकी शिकायत मायके वालों से की।
बुधवार को मायके वालों के साथ पंचायत में विवाहिता के प्रेमी को भी बुला लिया। पंचायत के दौरान पति और प्रेमी ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। मामला बढ़ा तो भरी पंचायत पति ने विवाहिता को तलाक दे दिया।पति ने जैसे ही विवाहिता को तलाक दी पास खड़े प्रेमी ने उसका हाथ पकड़ लिया। देखते ही देखते विवाहिता अपने प्रेमी की बाइक पर बैठ मौके से फरार हो गई।
यह भी पढ़ें- रामपुर: सूबे के चर्चित कारतूस कांड में दो पक्षों की बहस पूरी, 12 को आ सकता है फैसला
