बहराइच: शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, यूपीएस और अन्य उपकरण जले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उपकरण जलने से पूरे दिन नहीं हो सका काम, दूसरी मशीन आने पर ही होगा काम

हरदी/बहराइच, अमृत विचार। हरदी में स्थित आर्यावर्त बैंक में मंगलवार रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। सुबह बैंक पहुंचने पर कर्मचारियों को आग लगने की जानकारी हुई। इस पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। आग लगने से बैंक के काफी उपकरण जल गए हैं। बुधवार को पूरे दिन काम नहीं हो सका। उपभोक्ता पूरे दिन काम न होने पर वापस चले गए। महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम हरदी में आर्यावर्त बैंक शाखा संचालित है।

cats001

मंगलवार को बैंक में काम होने पर बैंक बंद कर कर्मचारी अपने अपने घर चले गए। रात में बिजली आपूर्ति शुरू होने पर बैंक में शार्ट सर्किट आग लग गई। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार को जब बैंक कर्मी ऑफिस पहुंचे, तब बैंक का कमरे खोलकर अंदर देखा तो समान जले पड़े थे। बैंक में यूपीएस मशीन, प्रिंटर, कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण जल गए। शाखा प्रबंधक अनूप त्रिपाठी और मैनेजर विशाल पहुंचे। सभी ने जले उपकरण देखे तो होश उड़ गए।

इसकी सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों को दी। कुछ देर ने बैंक के उपभोक्ता पहुंच गए। लेकिन आग लगने से काम नहीं हो सका। पूरे दिन बैंक के उपभोक्ताओं का लेनदेन न होने से भटकना पड़ा। शाखा प्रबंधक अनूप त्रिपाठी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है। उन्होंने बताया कि दूसरी मशीन आने पर ही काम शुरू हो सकता है। तब तक लोगों को दिक्कत हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:-इलाहाबाद हाईकोर्ट: रिजवान सोलंकी के मामले में जिला अदालत द्वारा अंतिम निर्णय लेने पर लगाई रोक

संबंधित समाचार