बाराबंकी: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज
जहांगीराबाद, बाराबंकी। थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में पीड़िताओं की तहरीर पर दो अलग अलग केस दर्ज किए गए हैं। पहली घटना थाना क्षेत्र की एक विकलांग युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस के ही रहने वाला लड़का अताउल्ला ने बातचीत करनी शुरू कर दी। धीरे धीरे प्रेम हो गया। इसी बीच अताउल्ला शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाए।
अब शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि इसी बात को लेकर 26 सितंबर को मेरे भाई शादाब ने जब उससे बात की तो अताउल्ला व उसका भाई जबी मिल कर मेरे भाई को मारा पीटा व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
वहीं दूसरी घटना में भी पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस का ही लड़का रिशू अपने प्रेम जाल में फंसा कर व शादी करने का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। अब शादी करने से मना कर रहा है व जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसआई धनीराम वर्मा ने बताया कि दोनों पीड़ित युवतियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: हरदोई: कमीशन बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एजेंटों ने शुरू की हड़ताल
