प्रतापगढ़: अखिलेश से मुलाकात के बाद हृदयाघात से पूर्व विधायक श्याद अली का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। बीरापुर विधानसभा से जनता दल के विधायक रहे सपा के वरिष्ठ नेता श्याद अली का बुधवार शाम करीब सात बजे निधन हो गया। वह जिले में आयोजित सपा के प्रशिक्षण शिविर में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला पहुंचे थे।

अखिलेश से मिलकर वह जैसे ही बाहर निकले कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तुरन्त बलीपुर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया,वहां डाक्टरों में मृत घोषित कर दिया। वह बचाए नहीं जा सके। निधन पर उनके अचलपुर स्थित आवास पर पार्टी के नेताओं व समर्थकों का जमावड़ा लग गया। परिजनों के अनुसार पहले हार्टअटैक आने पर उनका आपरेशन लखनऊ में हुआ था। दोबारा अटैक आने पर उनका निधन हो गया।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने बताया कि श्याद अली बेबाक,सरल और व्यवहार कुशल नेता थे। उस दौरान मैं पट्टी से विधायक हुआ करता था। उनके निधन पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, पूर्व एमएलसी डा. एसपी सिंह पटेल, आशुतोष पांडेय,विनोद पाण्डेय, शांति सिंह, सौरभ सिंह, मनीष पाल आदि ने संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें:-इलाहाबाद हाईकोर्ट: रिजवान सोलंकी के मामले में जिला अदालत द्वारा अंतिम निर्णय लेने पर लगाई रोक

संबंधित समाचार