कैट के लिए फिर बढ़ी आवेदन की ​तिथि, अब 23 सितंबर तक करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी गयी है। ऐसे में अब छूटे हुए अभ्यर्थी 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले 16 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित थी। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट ने कैट परीक्षा के लिए बढ़ी हुई ति​थि …

लखनऊ, अमृत विचार। कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी गयी है। ऐसे में अब छूटे हुए अभ्यर्थी 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले 16 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित थी। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट ने कैट परीक्षा के लिए बढ़ी हुई ति​थि की शेड्यूल भी अपनी वेबसाइट iimcat.ac.in पर अपलोड कर दिया है। अपलोड शेड्यूल के मुताबिक छूटे हए अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नवंबर में परीक्षा, जनवरी में परिणाम
वहीं शेड्यूल के अनुसार आईआईएम कैट 2020 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। इसके बाद जनवरी 2021 में परिणाम आयेगा। हालांकि इस माह में किस तिथि के परिणाम जारी होगा इसकी घोषणा बाद में की जायेगी।

अभ्यर्थियों से अपील सही जनकारी ही भरें
वेबसाइट पर जारी अपडेटे शेड्यूल में अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि रजिस्ट्रेशन करते समय इस बात का ध्यान रखे के अपनी ओर से दी गयी जानकारी सही होनी चाहिए। अभी तक भरे गये फॉर्मों में कई प्रकार की त्रुटियां की गयी हैं। ऐसे त्रुटि वाले फार्मो में सुधार का मौका भी 23 सितंबर तक रहेगा।

अक्टूबर में जारी होंगे एडमिट कार्ड
कैट के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को लिए अक्टूबर में एडमिट कार्ड जारी किए जायेंगे। अधिकारियों के मुताबिक 29 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी हो सकते है। सभी छ़ात्रों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड में यदि कोई त्रुटि है तो ऑनलाइन ही सुधार का विकल्प दिया जायेगा।

संबंधित समाचार