Nobel Prize 2023: नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे ने जीता साहित्य का नोबेल पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्टॉकहोम। साहित्य में नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को “उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए दिया गया है, जो अनकही को आवाज देते हैं”। स्वीडिश अकादमी ने यह जानकारी दी। अकादमी के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने बृहस्पतिवार को स्टॉकहोम में पुरस्कार की घोषणा की।

 स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत के तहत नोबेल पुरस्कारों में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। दिसंबर में आयोजित पुरस्कार समारोह में विजेताओं को 18 कैरेट का स्वर्ण पदक और डिप्लोमा भी प्रदान किया जाएगा। पिछले साल फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नाक्स ने यह पुरस्कार जीता था। एर्नाक्स 119 नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेताओं में से सिर्फ 17वीं महिला थीं। 

ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों पर साधा निशाना, किए ड्रोन हमले

संबंधित समाचार