बरेली: एलएलएम के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास, अनुष्का ने किया टॉप
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सत्र 2022-23 में सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में डिग्री प्राप्त की है। 1987 में स्थापित विधि विभाग में ऐसा पहली बार हुआ है। इसके साथ ही पूरे बैच का सौ प्रतिशत प्लेसमेंट भी हुआ है। सत्र 2022-23 में 60 प्रतिशत से अधिक छात्राएं रही हैं और प्रथम तीन स्थानों पर छात्राओं के ही अंक अधिक हैं।
छात्रा अनुष्का मूलचंदानी ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बरेली और मुरादाबाद मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा द्वितीय स्थान पर 77 प्रतिशत अंक के साथ सुलेखा खातून और 75 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर अंजलि गुप्ता ने रहीं हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. केपी सिंह, विधि संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह, शिक्षक नईमुद्दीन, डॉ. लक्ष्यलता प्रजापति, अमित कुमार, निधि शंकर, प्रीति वर्मा, नेहा दिवाकर, राष्ट्रवर्धन, प्रवीण कृष्ण चौहान ने बधाई दी है।
ये भी पढे़ं- बरेली: रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैंसर इंस्टीट्यूट का किया लोकार्पण
