बरेली: अब ब्लाक स्तरीय समितियां करेंगी ग्राम प्रधानों की शिकायतों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डीएम रविन्द्र कुमार ने जिले के विभिन्न ब्लाकों में ग्राम प्रधानों के खिलाफ शपथ पत्र के जरिए प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के बाद इनके निस्तारण को ब्लाक वार समितियां गठित की हैं। हर सीमित में जिला स्तरीय अधिकारी के साथ एक सहायक अभियंता को शामिल किया गया है। 

शिकायत प्राप्त होने पर पंद्रह दिन में समिति को जांच कर रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि आरोपी प्रधान, सचिव आदि पर कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण से 72 घंटे पहले नोटिस जारी कर शिकायतकर्ता को मौके पर अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने को कहा जाएगा। 

डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया नोटिस जारी करने के बाद भी जांच में सहयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। गठित समितियों में जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, भूमि संरक्षण अधिकारी आदि को शामिल किया गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैंसर इंस्टीट्यूट का किया लोकार्पण

 

 

संबंधित समाचार