Kanpur Fire: दो जगह आग से धधक उठा शहर, कपड़ा गोदाम और ई- बस डिपो में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कपड़ा गोदाम और ई-बस डिपो में आग लगने से मची अफरा-तफरी।

कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र अंतर्गत कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के दर्जनों घरों को खाली कराया गया। इसी तरह चकेरी थानाक्षेत्र अंतर्गत ई-बस डिपो में आग लगने से तीन बसें जलकर खाक हो गई।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र अंतर्गत कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के दर्जनों घरों को खाली कराया गया। करीब दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों ने इसी तरह चकेरी थानाक्षेत्र अंतर्गत ई-बस डिपो में आग लगने से तीन बसें जलकर खाक हो गई। वहीं, आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।

कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग

आर्मी की वर्दी व किड सामान बनाने वाले गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर सो रहे मजदूर आग की लपटों को देख भाग कर बाहर पहुंचे। फैक्ट्री मालिक सहित दमकल को सूचना दी। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने पड़ोस में रहने वालों के मकान से परिवार को बाहर निकलवाया। जानकारी पाकर पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार, डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार, एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करोड़ों रुपए का माल जलकर राख हो गया है।

फैक्ट्री मालिक सुनील कुमार मछरिया गांव राजीव बिहार में रहते हैं। इनकी एसडी एंटरप्राइज के नाम से संजय गांधी नगर में आर्मी की ड्रेस व किड बनाने का कारखाना है। सुनील ने बताया कि यहां आर्मी की वर्दी बनने के साथ गोदाम भी बना हुआ है। रोज की तरह रात को घर चले गए थे। करीब रात तीन बजे मजदूरों का फोन आया कि गोदाम में भीषण आग लग गई है।

इस दौरान गोदाम में पहुंचने पर पूरा गोदाम आग से जल रहा था। आग लगने के समय गोदाम में 30 से 40 लेवर गोदाम में सो रहे थे सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

ई-बस डिपो में आग लगने से जली बसें

चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां में ई-बस डिपो में गुरुवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने एक के बाद एक कर करीब तीन ई-बसों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीनों बसें धूं-धूंकर जलने लगी। सूचना पाकर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीन बसें जलकर खाक हो चुकी थी।

Fire News  (1)

संबंधित समाचार