फ्लोरिडा में सैली तूफान के मद्देनजर आपातकाल लागू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विनाशकारी सैली तूफान के फ्लोरिडा के तट से सीधे टकराने और व्यापक पैमाने पर जानमाल के हानि की आशंका के मद्देनजर राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है। व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव जुड डीरि ने बुधवार को ट्वीट करके बताया कि कई दिनों से अमेरिकी समुद्र तट …

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विनाशकारी सैली तूफान के फ्लोरिडा के तट से सीधे टकराने और व्यापक पैमाने पर जानमाल के हानि की आशंका के मद्देनजर राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव जुड डीरि ने बुधवार को ट्वीट करके बताया कि कई दिनों से अमेरिकी समुद्र तट पर खतरनाक तरह से बन रहे तूफान सैली से लोगों की रक्षा के लिए राज्य में आपातकाल लागू किये जाने की घोषणा की गई है।

डीरि ने कहा,“ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा में आपातकाल की घोषणा की है और राज्य प्रशासन से आपदा के समय स्थानीय और जनजातीय समुदाय के लोगों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने का आदेश दिया है।”

राष्ट्रीय तूफान केन्द्र (एनएचसी) ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि यह तूफान भारी तबाही मचा सकता है। मेक्सिको की खाड़ी के अमेरिकी तट पर बनने वाला तीन सप्ताह में यह दूसरा भयावह तूफान है। इससे बड़े स्तर पर जानमाल के नुकसान का खतरा है।

संबंधित समाचार