हरदोई: निबंध लेखन और काव्य पाठ प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। हिंदी माह के दौरान काव्य पाठ व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन बैंक आफ इंडिया द्वारा रफी अहमद इंटर कालेज में किया गया। विजेता प्रतिभागियों को बैंक द्वारा पुरस्कृत किया गया। निबंध लेखन एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को गुरुवार को विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हिंदी दिवस पुरस्कार वितरण समारोह में बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद रंजन ने नकद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। 

नकद राशि प्रतिभागी के बैंक बचत खाता खोलकर अंतरित की गई। उन्होंने बताया कि इससे विद्यार्थियों के जीवन में बचत की आदत विकसित होगी। निबन्ध प्रतियोगिता के लिए वैभव मिश्रा, लईक अहमद तथा आयुष कटियार को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया, जबकि काव्य वाचन प्रतियोगिता हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः सौरभ वर्मा, आयुष कटियार एवं अनूप कुमार को प्रदान किया गया। 

प्रत्येक प्रतियोगिता हेतु दो सांत्वना पुरस्कार सहित सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता पुरस्कार भी दिया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के वयोवृद्ध पत्रकार एवं समाजसेवी अरुणेश वाजपेयी ने की। कार्यक्रम का संचालन बैंक ऑफ इंडिया के राजभाषा अधिकारी राकेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार वर्मा ने किया।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: जिले में बढ़ रहे अपराधियों के हौसले!, छात्रा पर युवक ने तलवार से किया हमला, हुई बुरी तरीके से घायल

संबंधित समाचार