श्रीलंका में भारी बारिश और बाढ़ से छह लोगों की मौत, विद्यालयों को किया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में बाढ़ आने, मिट्टी धंसने और पेड़ गिरने की घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कुछ इलाकों में विद्यालय बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रीलंका में करीब दस दिन से मानसून की तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से घरों, खेतों और सड़कों पर पानी भर गया है।

 राजधानी के मुख्य अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. रुकशान बेल्लाना ने बताया कि कोलंबो में शुक्रवार को एक चलती बस पर विशाल पेड़ गिर गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि इसके अलावा गाले जिले में मिट्टी खिसकने के दौरान एक व्यक्ति के घर पर बड़ा पत्थर गिर गया, जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।

 केंद्र ने बताया कि बाढ़ आने और मिट्टी धंसने से 12 जिलों में सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हु‍ए हैं और 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र के मुताबिक, 1473 परिवारों को अस्थायी आवासों में ठहराया गया है। श्रीलंका का तटीय जिला मतारा बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां सप्ताह भर से ज्यादा समय से बारिश हो रही है और अधिकतर हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। मतारा में भूस्खलन के खतरे और बाढ़ की वजह से शुक्रवार को विद्यालयों को बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:- इस समय क्यों बढ़ रहा है वैश्विक तापमान, जानिए इसके 6 कारण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म